
, ब्यूरो रिपोर्ट,
साहिबगंज : जिले में गंगा की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। जहां जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, सूखा राशन, पशुचारा और पुलिस थानों के माध्यम से लंगर की व्यवस्था की जा रही है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि धरातल पर बाढ़ पीड़ितों तक राहत कितनी पहुंच रही है? जहां रामपुर दियारा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है।

जहां ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पशु चिकित्सा, दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में लगातार जुटा है, ऐसे में ग्रामीणों की इन जमीनी समस्याओं पर भी तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

जहां गंगा का जलस्तर घट रहा है, लेकिन रामपुर दियारा के ग्रामीणों की परेशानियां अभी बरकरार हैं।
आइए सुनते हैं, बाढ़ प्रभावित रामपुर दियारा के ग्रामीणों ने क्या कुछ बताया।









