Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवघर : बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज …

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,
देवघर : देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल का असर देवघर में भी देखने को मिला। करीब आठ लाख बैंककर्मी और अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज हड़ताल पर हैं। देवघर में भी एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मी एकजुट हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

देशव्यापी बैंक हड़ताल के आह्वान पर देवघर में बैंककर्मियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
बैंक यूनियनों का कहना है कि सभी शनिवार और रविवार को अवकाश देने पर 12वें द्विपक्षीय समझौते में सहमति बन चुकी है। बैंकिंग पक्ष और आईबीए की ओर से प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने के बावजूद करीब ढाई साल से अंतिम फैसला लंबित है।

इसके साथ ही PLI योजना में असमानता खत्म करने, पेंशन में सुधार, समान डीए फॉर्मूला लागू करने और NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना यानी OPS का विकल्प देने की मांग भी उठाई जा रही है।
यूनियनों ने PLI व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि प्रस्तावित व्यवस्था में अलग-अलग कैडर के कर्मचारियों के बीच PLI को लेकर बड़ा अंतर रखा गया है।

बैंककर्मियों ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है।

यानी बैंककर्मियों ने सरकार को साफ संदेश दिया है—मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और बड़ा होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp