
,ब्यूरो रिपोर्ट,
लातेहार : लातेहार जिला अंतर्गत मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में जहरीले करैत सांप के डसने से एक व्यक्ति की असमय मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल धारी परहिया45 वर्ष (पिता स्व. बिफन परहिया), निवासी ग्राम सेमरी, परहिया टोला के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाल धारी परहिया को शनिवार की रात्रि में घर में सोए अवस्था में अत्यधिक विषैले करैत सांप ने डस लिया था। सांप के काटने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शरीर में जहर तेजी से फैलने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो जाने से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे सेमरी गांव में शोक की लहर व्याप्त है। जिप सदस्य बलवंत सिंह स्थानीय पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित अत्यंत संवेदनशील परहिया परिवार को आपदा राहत कोष से उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।









