
, ब्यूरो रिपोर्ट,
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के खंडरीचक गांव से चार बच्चियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12 बजे चारों बच्चियां अपने घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटी हैं।

बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन अभी तक चारों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं, बच्चियों के परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
ठाकुरगंगटी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ये बच्चियां कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
📞 ठाकुरगंगटी थाना मोबाइल नंबर: 7739488371
पुलिस के अनुसार, आपकी छोटी-सी सूचना इन बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
🚨 गोड्डा: ठाकुरगंगटी से चार बच्चियां लापता, परिजनों में चिंता | पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर









