
Written by
News Star Bharat
, ब्यूरो रिपोर्ट,
लातेहार जिला के बालूमाथ कोमर कुसी टोला में विफा उरांव का घर के पास एक जंगली हाथी की मौत हो गई है।बताया जाता है कि रविवार मध्य रात्रि 15 से 16 की संख्या में जंगली हाथियों की झुंड कोमर ग्राम के कुसी टोला में भोजन की तलाश में आए थे।

वहीं किसान द्वारा बिजली की नंगा तार का जाल बिछाया गया था जिसके चपेट में आने से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई है। अन्य हाथियों का भी घायल होने की संभावना जताई जा रही है।घटना स्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रेंजर ने नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथी के पोस्टमार्ट होने के बाद ही हाथी के मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।










