
, ब्यूरो रिपोर्ट,
रामगढ़ : जिले के चुटुपालू घाटी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतका की पहचान रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी के रूप में बताई जा रही है। हादसे में एसडीपीओ अकरम रजा के परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। चुटुपालू घाटी में लगातार हो रहे हादसों के कारण इसे एक बार फिर ‘मौत की घाटी’ कहा जाने लगा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।









