Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड में शिक्षा विभाग बनी पनौती, लगातार तीन मंत्रियों का निधन

Author Image
Written by
News Star Bharat

, स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेटा की रिपोर्ट,

झारखण्ड : शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे जगरनाथ महतो, इसके बाद उसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रामदास सोरेन का निधन हुआ, और अब उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया,

झारखंड कैबिनेट के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद हैरान और परेशान करने वाला संयोग एक बार फिर चर्चा में आ गया है. संयोग यह है कि झारखंड में शिक्षा विभाग से जुड़े लगातार तीसरे मंत्री का निधन हो गया है. शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे जगरनाथ महतो, इसके बाद उसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रामदास सोरेन का निधन हुआ. और अब उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. इतना ही नहीं जगरनाथ महतो के निधन के बाद शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रहे सीएम हेमंत सोरेन पर भी मुसीबत आई थी. जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा था.

 

अप्रैल 2023 में जगरनाथ महतो का निधन

 

‘टाइगर’ के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो डुमरी से विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री थे. कोरोना संक्रमण के बाद उनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हुआ. उनका लंग ट्रांसप्लांट भी हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

अगस्त 2025 में रामदास सोरेन का निधन

रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक थे और हेमंत सोरेन की सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अगस्त 2025 में जमशेदपुर स्थित आवास पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी. इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया. इलाज के दौरान 15 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया.

आज सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

इसके बाद वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर है.

आज दोपहर 3 बजे गिरिडीह में उनका अंतिम संस्कार होगा. मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री-विधायक गिरिडीह पहुंच रहे हैं.

जाहिर सी बात है कि तीनों ही परिस्थितियां अलग है और मौत की वजहें भी अलग हैं, इसलिए इन घटनाओं को किसी रहस्य, अंधविश्वास या अनहोनी से जोड़ना सही नहीं होगा.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp