
, ब्यूरो रिपोर्ट,
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, कटकमदाग थाना कांड संख्या 159/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नामजद अभियुक्त विकास राय उर्फ विकास कुमार राय २१ और रुदल ऋषि (23) दोनों बिहार के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी वर्तमान में कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी में रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पैर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की बात सामने आई है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर भी असंतोष जताया है। हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
इस पूरे महीने पर आदिवासी समाज के विक्की धान ने हजारीबाग जिला प्रशासन से इस घटना में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है वही इन्हें फांसी की सजा सुनाने की मांग की है ताकि आदिवासियों के साथ इस तरह के गलत कार्य करने से पहले लोग 100 बार सोच उन्होंने बताया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम हजारीबाग के डीसी और एसपी कार्यालय का घिराव करेंगे उन्होंने यह भी मांग किया है कि हमारी बात के सिरसी में नेटवर्किंग कंपनि चलाई जा रही है जिसमें अन्य राज्य से लोगों को लाकर रखा जा रहा है वही इस तरह का कृत्य कर रहे हैं इस पर भी जिला प्रशासन को छापेमारी करने की जरूरत हैl









