Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का किया दौरा

Author Image
Written by
News Star Bharat

संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा,

केरल प्रेस टूर के तहत झारखंड से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज तिरुवनंतपुरम स्थित विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का दौरा किया। यह प्रेस टूर पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रांची द्वारा आयोजित तथा PIB, तिरुवनंतपुरम के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। दौरे के दौरान पत्रकारों को विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के निर्माण, विकास, संचालन और आधुनिक पोर्ट सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि विझिंजम को एक अत्याधुनिक डीप-वॉटर कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भारत के समुद्री व्यापार और वैश्विक समुद्री संपर्क को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पत्रकारों ने बंदरगाह के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का अवलोकन किया और यह समझा कि बड़े कंटेनर जहाजों के आगमन, कंटेनरों की हैंडलिंग, भंडारण तथा आगे की आवाजाही की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित होती है। प्रतिनिधिमंडल को बंदरगाह में इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक, स्वचालन और अत्याधुनिक कंटेनर हैंडलिंग प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। विझिंजम की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक समुद्री गहराई को इसकी प्रमुख विशेषताओं में बताया गया। अंतरराष्ट्रीय पूर्व-पश्चिम समुद्री व्यापार मार्ग के निकट स्थित होने के कारण यह बंदरगाह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में विकसित होने की क्षमता रखता है।

दौरे के दौरान पत्रकारों को यह भी बताया गया कि विझिंजम के विकास का उद्देश्य भारत के कंटेनर ट्रांसशिपमेंट कारोबार में देश की हिस्सेदारी बढ़ाना और विदेशी ट्रांसशिपमेंट केंद्रों पर निर्भरता को कम करना है। इससे भारत के समुद्री व्यापार, लॉजिस्टिक्स, रोजगार तथा संबंधित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने विझिंजम परियोजना की निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं को भी समझा।

पत्रकारों ने अधिकारियों एवं परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों से बातचीत कर बंदरगाह के संचालन तथा भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था में इसकी संभावित भूमिका के संबंध में जानकारी प्राप्त की। केरल प्रेस टूर का उद्देश्य झारखंड के पत्रकारों को केरल में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, संस्थानों और नवाचारों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना तथा उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को समझने का अवसर प्रदान करना है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp