
Written by
News Star Bharat
, ब्यूरो रिपोर्ट,
विष्णुगढ़ : हज़ारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जमनीजारा में गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ओवरलोड हाइवा की जांच और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सहमति बनाई, जिसके बाद जाम हटाया गया और आवागमन सामान्य हो गया।









