
Written by
News Star Bharat
, ब्यूरो रिपोर्ट,
साहिबगंज। जिले के बरहरवा थाना कांड संख्या 102 /24 के प्राथमिकी अभियुक्त हरि कुमार महतो, पिता दशरथ महतो,ग्राम बाबूपुर,थाना तीनपहाड़ लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

न्यायालय के आदेश पर बुधवार, 3 सितंबर को पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा कर तामिला कराया।

साथ ही स्थानीय चौक- चौराहों पर भी इश्तेहार चस्पा किया गया।इस दौरान अभियुक्त के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि अभियुक्त काफी समय से फरार है।

न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इश्तेहार का तामिला कराया गया है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।जल्द ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।









