Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हजारीबाग में एसीबी की कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट पर ड्राफ्ट्समैन कृष्णा सिंह गिरफ्तार

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे ड्राफ्ट्समैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अदालत से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी था और एसीबी उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम सबसे पहले कृष्णा सिंह के आवास पर पहुंची। वहां उसकी तलाश की गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने सेटलमेंट कार्यालय में दबिश दी, जहां कृष्णा सिंह मौजूद मिला। एसीबी अधिकारियों ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि कृष्णा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एसीबी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। ब्यूरो का कहना है कि ऐसे मामलों में कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp