Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह का पर्दाफाश, 8 शातिर गिरफ्तार, 100 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

हजारीबाग : खुजली वाला पाउडर फेंककर बनाते थे शिकार, चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट से देते थे वारदात को अंजाम; 27 ग्राम सोना समेत कई सामान बरामद

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय कोढ़ा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके पास से 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की मोटरसाइकिल, छह एंड्रॉइड मोबाइल, छह फर्जी नंबर प्लेट और 23 पुड़िया खुजली वाला पाउडर बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य राह चलते लोगों को निशाना बनाने के लिए खुजली पैदा करने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते थे। पीड़ित के परेशान होने या ध्यान भटकने के दौरान आरोपी सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। बैंक से पैसे निकालकर लौटने वाले लोगों को भी गिरोह निशाना बनाता था।

झील के पास पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को एसपी को सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह के कुछ सदस्य हजारीबाग शहर में किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग टीम गठित की गई।

चेकिंग के दौरान हजारीबाग झील के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिट्टु यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार यादव और अमन यादव के रूप में हुई है। सभी बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला जुराबगंज के रहने वाले बताए गए हैं।

चौपारण में गैरेज का इस्तेमाल

पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के मरेहेड़ी गांव में छापेमारी की। यहां से अरशद खान, अजहर खान और अफसर खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चौपारण बस स्टैंड के समीप स्थित एक गैरेज का इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाने और उनके रखरखाव के लिए किया जाता था।

इसी कार्रवाई के दौरान सावन कुमार उर्फ पृथ्वी चंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से पूर्व की आपराधिक घटनाओं में लूटे गए आभूषणों से संबंधित सुराग मिलने की बात कही गई है।

फर्जी नंबर प्लेट बदलकर बचते थे पुलिस से

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात करते थे। घटना के बाद नंबर प्लेट बदल दी जाती थी, जिससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने हजारीबाग के अलावा चतरा, गिरिडीह, रामगढ़ और रांची समेत कई इलाकों में वारदात करने की जानकारी दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और इसके संचालन से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में सदर थाना, कोर्रा थाना, लोहसिंघना थाना, चौपारण थाना और कटकमदाग थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp