Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्य प्रायोजित पेंशन का अगस्त 2026 तक भुगतान पूर्ण …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : तीश कुमार की रिपोर्ट

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, एचआइवी/एड्स पीड़ित सहायता पेंशन तथा स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को अगस्त 2026 तक का भुगतान पूर्ण कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3,71,482 लाभुकों को जुलाई 2026 तक का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जबकि केन्द्र प्रायोजित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन (46,829 लाभुक) एवं विधवा पेंशन (17,046 लाभुक) का भुगतान मार्च 2026 तक तथा दिव्यांग पेंशन (2,605 लाभुक) का दिसंबर 2025 तक किया गया था।

उन्होंने बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का भुगतान अब एस.एन.ए. स्पर्श के माध्यम से किया जाना है। वर्तमान में विभाग द्वारा एन.एस.ए.पी. पोर्टल पर अपग्रेडेशन कार्य प्रगति पर है, जो एक सप्ताह के भीतर पूर्ण हो जाएगा। पोर्टल कार्य पूरा होते ही जिला स्तर से जनवरी 2026 से अब तक के सभी लंबित बकाये पेंशन का भुगतान सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से शीघ्र कर दिया जाएगा।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, सहायक प्रशासी पदाधिकारी राजकुमार सिंह, सहायक सुश्री प्रियंका बाला, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp