Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांच दिनों में जयराम महतो के गिरफ्तारी की मांग, पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, नहीं तो धरना देगी पुलिस …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : इस प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए. एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर राज्य

धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से मोबाइल पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इसे झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए.

एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने 25 अगस्त 2026 को महासंघ को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि 21 अगस्त की रात डुमरी विधायक ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बरवाअड्डा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार से कथित तौर पर गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया.

पत्र के अनुसार, थाना प्रभारी को धमकी दी गई कि सरकार बदलने के बाद झारखंड के जिस थाने में वे रहेंगे, उन्हें खोजकर उनकी नौकरी बर्बाद कर दी जाएगी और ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाया जाएगा.

एसोसिएशन के अनुसार, इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे. आरोप है कि थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में दोबारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर किया गया और नाम पट्टिका तोड़ दी गई.

पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा की मांग
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि उसके सदस्य पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई कथित घटना से धनबाद सहित पूरे राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में आक्रोश है. धनबाद शाखा ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाने और मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन आंदोलन का प्रस्ताव महासंघ के समक्ष रखा है.

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि विधायक जयराम महतो द्वारा सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. एसोसिएशन ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा के खिलाफ बताया है.

पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग
एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में विधायक जयराम कुमार महतो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करने और पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है.

पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होती है तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन राज्य की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों की भावनाओं के अनुरूप पुलिसकर्मियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगा.

हालांकि विधायक जयराम कुमार महतो या उनके पक्ष की प्रतिक्रिया इस पत्र में शामिल नहीं है. आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी इस जानकारी के आधार पर नहीं हुई है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp