Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महापौर संजीव सिंह ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान, सड़क पर उतरकर हटवाया जाम

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह के समीप सोमवार को सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में काफी देर तक फंसे लोगों को परेशान होते देख धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लिया और खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की कमान अपने हाथों में ले ली।

बताया गया कि महापौर संजीव सिंह अपने वाहन से इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति देखी। लोगों को काफी देर से जाम में फंसा देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और स्वयं सड़क पर उतर गए।

महापौर ने मौके पर मौजूद लोगों एवं वाहन चालकों से बातचीत करते हुए जाम का कारण समझा और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाते हुए यातायात को सुचारु कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। कुछ ही देर में वाहनों का आवागमन सामान्य होने लगा और जाम में फंसे लोगों को राहत मिली।

महापौर संजीव सिंह के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि आमतौर पर जनप्रतिनिधि अधिकारियों के माध्यम से समस्या का समाधान कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन महापौर ने स्वयं सड़क पर उतरकर लोगों की परेशानी दूर करने का प्रयास किया।

केंदुआडीह क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर अक्सर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में महापौर द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल जाम हटवाने की पहल से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp