Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगड़िया के छात्रों को मिला आइआइटी (आइएसएम) में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का स्वर्णिम अवसर …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद जिला प्रशासन तथा बैंक ऑफ इंडिया सोशल फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत बेलगड़िया के युवाओं को उन्नत डिजिटल एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘डी-युवा’ (धनबाद युथ अपग्रेडेशन थ्रू वोकेशनल एंड एडवांस्ड डिजीटल स्कील्स) कार्यक्रम का शुभारंभ आज आइआइटी (आइएसएम) में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, आइआइटी (आइएसएम) के प्रोफेसर धीरज कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बेलगड़िया के युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह स्वर्णिम अवसर है। इस योजना को धरातल पर उतारने के जिला प्रशासन विगत एक साल से प्रयासरत था। आइआइटी (आइएसएम) जैसे संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करना बेलगड़िया के युवाओं के लिए गौरवशाली क्षण है। सभी युवाओं को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र से बेलगड़िया शिफ्ट हुए युवा को अच्छी व्यवस्था देने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। यह उसकी एक शुरुआत मात्र है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिवर्ष 900 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 3 वर्ष के लिए रहेगा। जिसे कंप्यूटर में जितना आता है वहीं से कोर्स की शुरुआत होगी। बेलगड़िया के युवाओं के लिए प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जिले के युवाओं, विशेष रूप से बेलगड़िया के युवाओं, को आधुनिक तकनीक, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एंट्री और ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, डेटा साइंस, पायथन-आधारित डेटा क्यूरेशन और एनोटेशन व वेब डेवलपमेंट शामिल हैं। डिजिटल कौशल में सक्षम बनाकर उन्हें भविष्य के रोजगार एवं अवसरों के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनको आधुनिक कंप्यूटर लैब और विशेषज्ञ मार्गदर्शकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।

उपायुक्त में सभी छात्रों से प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित नहीं रहने, नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने और कोर्स को पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क मानकों के अनुसार युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया, सोशल फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका क्रियान्वयन ए.सी.आइ.सी. आइआइटी (आइएसएम) फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए सबसे श्रेष्ठ कार्यक्रमों में से एक है। सभी युवा इसका पूरा फ़ायदा उठाएँ। उन्होंने कहा यहां प्रशिक्षण लेने वाले युवा खुशकिस्मत हैं कि उनको देश के सबसे अच्छे सेंटर में ट्रेनिंग मिल रही है। यहां से मिला प्रशिक्षण हमेशा उनकी मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि युवा जितना सशक्त होगा देश भी उतना सशक्त बनेगा। उन्होंने बेलगड़िया के युवाओं को इस सुनहरे मौके का लाभ उठाकर पूरी लगन और मेहनत से कोर्स पूरा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को बैंक ऑफ़ इंडिया के जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद व आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर धीरज कुमार ने भी संबोधित किया। दोनों ने डिजिटल साक्षरता, भविष्य की चुनौतियां, डिजिटल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा इत्यादि पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार एवं ए.सी.आइ.सी. आइआइटी (आइएसएम) फाउंडेशन की सीईओ डॉ आकांक्षा सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इसके बाद उपायुक्त ने आधुनिक कंप्यूटर लैब का भ्रमण किया। उन्होंने छात्रों से संवाद किया और घोषणा की कि हर बैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा को कंप्यूटर या टैबलेट दिया जाएगा। साथ में कहा कि यदि प्रशिक्षण ले रहे 10-12 युवा आसपास के स्कूल-कॉलेज में प्रशिक्षण जारी करना चाहेंगे तो उनके लिए छुट्टी के बाद भी क्लास करने की व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा।

बेलगड़िया के युवाओं ने भी उपायुक्त को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। युवाओं ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आइआइटी (आइएसएम) जैसे देश के श्रेष्ठ संस्थान में प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा। युवाओं ने बेलगड़िया से आइआइटी (आइएसएम) तक के लिए बस सेवा शुरू करने की पहल के लिए भी जिला पशासन को धन्यवाद दिया। वहीं युवाओं के अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की।

मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया के डिप्टी ज़ोनल मैनेजर अवरतनु चंदा, एलडीएम अमित कुमार, बीओआइ कंबाइंड बिल्डिंग ब्रांच के मैनेजर अभिजीत गुप्ता, बैंक ऑफ़ इंडिया ज़ोनल ऑफिस के पदाधिकारी, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में बेलगड़िया से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए युवा तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp