
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद के कतरास स्थित गोविंदपुर बस्ती में मंगलवार को अचानक भूधसान की बड़ी घटना हुई, जिसमें 5 से 6 घर जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहा है.
12 घंटा बीत जाने के बाद बीसीसीएल के द्वारा नहीं पहुंचाया गया राहत कार्य ना पहुंचे कोई अधिकारी
मंगलवार की संध्या लगभग 7:00 बजे कतरास थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिलेक्ट में बड़ी भू धंसान की घटना हुई है इस भू धंसान की घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक घर जमीनदोज हो गए घर का सारा सामान जमीन के अंदर समा गया
जोरदार आवाज के साथ धरती में कंपन शुरू हुई लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागने लगे पूरे सिलेक्टर बस्ती में हलचल का माहौल बन गया और देखते ही देखते 6 घर जमीन में समा गए
हालांकि रात होने के कारण बर्बादी का आंकड़ा समझ में नहीं आया था लेकिन सुबह जब वहां हमारी टीम पहुंची तो लोग अपने-अपने घरों से मकान के मलवे से अपने-अपने सामान ढुंढते हुए नजर आए
कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।
हालांकि रात में वार्ड नंबर 1 की पार्षद मधुबाला एवं कतरास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रित किया लेकिन लोगों में काफी आक्रोश है क्योंकि घटना के 12 घंटा बीच जाने के बाद भी सुबह 6:00 तक बीसीसीएल के कोई भी अधिकारी राहत कार्य पहुंचाने के लिए नहीं पहुंचे थे.
भू धंसान की चपेट में आए लोगों का एक ही मांग है कि वहां से उन लोगों को पुनर्वासित किया जाए और उनको मकान दिया जाए
बताते चले की कोरलांचल में अक्सर भू धंसान की घटना घटेते ही रहती है पुराने जमाने में कंपनी के द्वारा माइंस चलाया गया था जिसके बाद माइंस में ना तो बालू भर गया ना ही पानी भर गया इस कारण भी अक्सर भू धंसानकी घटनाएं सामने आती है









