Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद जिले के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन के बिजली मीटर में लगी भयंकर आग, मची अफरा -तफरी…

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आगजनी की घटनाएं हमेशा चिंता का विषय रही हैं. इलाके की संकरी गलियों और तंग रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियां अक्सर समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो जाता है और बड़े हादसे का खतरा बना रहता है. एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया, जहां बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग के बिजली मीटर में अचानक आग लग गई. यह घटना लगभग दस बजे की है.

देखते ही देखते पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई और फ्लैटों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में नीचे उतर आए. आग लगते ही बिल्डिंग के फ्लैटों में रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकले. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरे रास्ते के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इन्क्लेव के लोगों ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. शांति भवन के निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ व तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक बगल में जनरेटर रूम भी संचालित है. यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp