Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव नावाडीह में किया जाएगा

Author Image
Written by
News Star Bharat

पलामू : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव नावाडीह में किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मंगलवार दोपहर गांव पहुंचने की संभावना है. शव पहुंचने के बाद गांव के बाहर कररबार नदी के तट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने की भी संभावना है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

अंतिम संस्कार में सुजीत सिन्हा की मां, भाई-बहनों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. वहीं, पुलिस हिरासत में बंद उसकी पत्नी रिया सिन्हा को भी अंतिम संस्कार में शामिल कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. नावाडीह गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

गौरतलब है कि रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा है कि उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. दूसरी ओर, सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने इस पूरी घटना को फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए पुलिस पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp