Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, पंजियों के रख-रखाव, स्वच्छता और जन-शिकायतों के त्वरित निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने तथा सरकारी दस्तावेजों व फाइलों को सही ढंग से संधारित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हर अधिकारी और कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समाहरणालय के सभी कमरों एवं परिसरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की ताकीद की गई। साथ ही आमजनों से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और पारदर्शिता से ही आम जनता का विश्वास प्रशासन पर मजबूत होता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp