Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपायुक्त की पहल पर यूआईडीएआई ने सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाए गए बड़े कदम, समाहरणालय सहित प्रखंडों में शुरू होंगे आधार सेवा केंद्र …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद में आधार सेवा केन्द्र पर भीड़ प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए यूआईडीएआई ने बड़े कदम उठाए हैं।

उपायुक्त के आग्रह पर निदेशक, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, राँची ने आधार सेवा केंद्र में सेवा क्षमता एवं किट में वृद्धि की है। वर्तमान में धनबाद आधार सेवा केन्द्र पर प्रतिदिन औसतन 460 निवासी सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ संचालित 08 किटों के अतिरिक्त शीघ्र ही 02 नई अतिरिक्त किट स्थापित की जा रही हैं, जिससे किटों की संख्या 10 हो जाएगी।

इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा समाहरणालय परिसर में एक नया जिला स्तरीय आधार सेवा केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जिसे प्रारंभ में 01 किट से शुरू कर आवश्यकतानुसार 02 किट तक विस्तारित किया जाएगा। साथ में धनबाद के समीपवर्ती बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिले में यूआईडीएआई आधार सेवा केन्द्र पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जिससे अन्य जिलों के निवासी अपने स्थानीय स्तर पर ही सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं और धनबाद केंद्र पर भीड़ का विकेंद्रीकरण हो रहा है।

धनबाद जिले के गोविंदपुर एवं बाघमारा प्रखंडों में शीघ्र ही नए आधार सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। भविष्य में धनबाद के पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुराने ई.सी.एम.पी. सॉफ्टवेयर के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सल क्लायंट लागू किया जा रहा है, जिससे आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और दक्ष होगी तथा प्रति व्यक्ति लगने वाला समय घटेगा।

धनबाद मुख्य केंद्र के अलावा जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, आइपीपीबी एवं सीएससी आदि के माध्यम से कुल 148 नामांकन, अपडेट किट संचालित हैं, जहाँ नागरिक आसानी से सेवा ले सकते हैं।

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे लंबी कतारों से बचने के लिए यूआईडीएआई पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पूर्व निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुँचें।‌

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp