
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद, 02 अगस्त 2026 : पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद द्वारा आज बीआईटी सिंदरी, धनबाद परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवा उपलब्ध कराना था।
शिविर में पाटलीपुत्र अस्पताल के डॉ. प्रकाश झा (डी.एम. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉ. प्रतीक शरण (एम.सीएच. यूरोलॉजी), डॉ. मृणाल झा (डी.एम. मनोरोग), डॉ. अरुण अग्रवाला (एम.एस. जनरल सर्जरी), डॉ. विकास कुमार (बी.डी.एस. डेंटल) एवं डॉ. एस.डी. चौधरी (जनरल फिजीशियन) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के दौरान अस्पताल की ओर से निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, पल्स एवं डेंटल स्क्रीनिंग की जांच की गई। कुल 109 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इनमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 32, यूरोलॉजी के 19, जनरल सर्जरी के 18, डेंटल के 15 तथा जनरल फिजीशियन के 25 मरीज शामिल रहे।
जांच के दौरान कुछ मरीजों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत पाए गए, जिन्हें आवश्यक जांच एवं समुचित उपचार के लिए पाटलीपुत्र अस्पताल आने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि बीआईटी सिंदरी के सभी कर्मचारियों का पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सीजीएचएस दर पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर की सफलता में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्रशासन विभाग के श्री बी.डी. यादव, डिस्पेंसरी प्रभारी प्रो. चैतन्य शर्मा एवं फार्मासिस्ट श्री बसुदेव त्यागी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पाटलीपुत्र अस्पताल की स्वास्थ्य टीम में राकेश बरनवाल, सोमनाथ सिंह, मुकेश, अभिनाश, अकबर, अमीर, मरजीना, बबीता, पूजा, सुमन एवं राजन सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।









