Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

STF की बड़ी कार्रवाई : जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, झारखंड से महिला मित्र भी हिरासत में, CM की रेकी और VIP मूवमेंट के दस्तावेज बरामद

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

राँची: पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 24 वर्षीय संदिग्ध आतंकी हमीद मंडल उर्फ मोहम्मद हमीद को पूर्व बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया गया. वहीं, मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए एसटीएफ ने पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज जिला से उसकी कथित प्रेमिका की सहेली अर्पिता सरकार को भी हिरासत में लिया है.

रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तारी और दस्तावेज बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने पूर्व बर्धमान स्थित रेनेसां हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर हमीद मंडल को धर दबोचा. तलाशी अभियान के दौरान उसके ठिकाने से कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्रियां बरामद की गई. जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के पास से पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और मुख्यमंत्री की गतिविधियों, वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात मिले है. इन खुलासों से आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े वीआईपी VIP पर संभावित हमले या निशाने की रेकी (सुरक्षा व्यवस्था की टोह) की जा रही थी.

आतंकी कनेक्शन और पाक खुफिया एजेंसी ISI के तार
– खुफिया और जांच सूत्रों के मुताबिक हमीद मंडल लंबे समय से केंद्रीय व राज्य सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था. वह लोगों के सामने खुद को एक टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल के रूप में प्रस्तुत कर पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले है कि आरोपी पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ISI से सीधे संपर्क में था.

– एसटीएफ STF को संदेह है कि हमीद मंडल का संबंध 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सज्जाद भट से जुड़े समूह और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क से हो सकते है.

मकान बदलकर पहचान छुपाने की साजिश
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले हावड़ा के पीलखाना इलाके में स्थित एक कपड़ा कारखाने में काम करता था. पहचान गुप्त रखने और एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए वह थोड़े-थोड़े समय में अपने ठिकाने बदलता रहता था. लगभग दो महीने पहले ही वह बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में किराए का फ्लैट लेकर रहने लगा था.

झारखंड से अर्पिता सरकार हिरासत में, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
हमीद मंडल से शुरुआती पूछताछ के बाद एसटीएफ STF की टीम ने झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा (ग्वालखोर के वेवतपुर क्षेत्र) में छापेमारी की. वहां से हमीद मंडल की कथित प्रेमिका की सहेली अर्पिता सरकार को हिरासत में लिया गया. कार्रवाई पूरी तरह पश्चिम बंगाल एसटीएफ STF की ओर से की गयी. जिसके बाद टीम अर्पिता को अपने साथ बंगाल ले गयी. दोनों आरोपियों को बर्धमान अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जा रही है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी है कि राज्य या देश के किन-किन हिस्सों में इस स्लीपर सेल या आतंकी मॉड्यूल के अन्य नेटवर्क फैले हुए हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp