
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद : भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए ।









