Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामगढ़ के गोला में 59 जंगली हाथियों का आतंक, घर तोड़ा, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत …

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

रामगढ़ : जिले के गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने से क्षेत्र में उत्पात मचा रहे 45 हाथियों के बीच अब 14 हाथियों का एक नया झुंड भी हेसापोड़ा जंगल पहुंच गया है। इसके साथ ही गोला क्षेत्र में जंगली हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हेसापोड़ा जंगल में प्रवेश करते ही 14 हाथियों के झुंड ने सिंगारी गांव निवासी बासुदेव महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथियों ने आसपास के खेतों में घुसकर धान की बिचड़ा, मक्का, सब्जियां और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि हाथियों ने फसलों को खाकर और रौंदकर भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

वर्तमान में हाथियों का झुंड सिंगारी, महलीडीह, मगनपुर, सुतरी, हेसापोड़ा सहित आसपास के कई इलाकों में अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है और लोग रातभर जागकर अपने घरों और खेतों की निगरानी करने को मजबूर हैं।

वन विभाग और जिला प्रशासन ने हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए पहले ही क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। रामगढ़ के DFO नितीश कुमार के निर्देश पर ग्रामीणों से सतर्क रहने, जंगल की ओर नहीं जाने तथा हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और हाथियों की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग को जानकारी देने की भी अपील की है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp