
Written by
News Star Bharat
संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,
धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। चिरकुंडा नगर परिषद के सभी 21 वार्डों की गिनती पूरी कर ली गई है, जबकि नगर अध्यक्ष पद के मतों की गिनती अभी शेष है।
उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों की गिनती भी पूरी हो चुकी है और मेयर पद के मतों की गिनती लगातार जारी है। जैसे-जैसे मतगणना पूरी हो रही है, वैसे-वैसे संबंधित वार्डों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि बचे हुए बैलेट पेपर की गिनती कल सुबह 8 बजे से फिर शुरू की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि शेष मतों की गिनती पूरी कर कल ही अंतिम परिणामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।









