
संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,
धनबाद। नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले बैलेट बॉक्स खोले गए, जिसके बाद मेयर और पार्षद पद के मतपत्रों को अलग-अलग कर गिनती शुरू की गई। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में प्रक्रिया चल रही है।
मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती रुझान उनके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अंतिम परिणाम आने में अभी समय लगेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 28 फरवरी की शाम तक नतीजे सार्वजनिक हो जाएंगे।
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने बताया कि वैध बैलेट बॉक्स खोलकर मेयर और पार्षद के मतपत्रों को अलग किया गया है और गिनती जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे मतगणना शांत वातावरण में हो रही है। रुझानों को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति उनके पक्ष में बनती दिख रही है।
वहीं निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा कि जनता ने अपना मत बैलेट बॉक्स में डाल दिया है और परिणाम आने के बाद ही विजेता स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए व्यवस्था में हल्की परेशानी हुई थी, लेकिन उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई और गिनती सुचारू रूप से चल रही है।









