Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विजय जुलूस निकालने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य – उपायुक्त, किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे हुड़दंगी – एसएसपी

Author Image
Written by
News Star Bharat

संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर आज न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका चुनाव में विजय होने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके अलावा चुनाव को लेकर शहर में लगे प्रत्याशियों के झंडे, बैनर, पोस्टर इत्यादि को हटाने का भी आदेश जिला प्रशासन ने दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति की बैठक में जो समस्या प्रकाश में आई है उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होलीका दहन एवं होली पर्व को लेकर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। उन्होंने जिले वासियों को आश्वस्त किया कि अन्य पर्व त्यौहार एवं नगर पालिका चुनाव की तरह होली पर्व भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

बैठक में उपस्थित जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि विभिन्न त्यौहार मनाने में धनबाद ने हमेशा मिसाल कायम की है। इस बार भी धनबाद मिसाल कायम करेगा। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने और अपनी जिम्मेदारी स्वयं निभाने का अनुरोध किया।

शांति समिति की बैठक में भोला राम, कयुम खान, राम विलास राम, राम गोपाल भुवानिया, अजीत कुमार मिश्रा, मेराज खान, भगत सिंह, मुख्तार खान, बैजनाथ यादव, घनश्याम ग्रोवर, विजय शर्मा, मदन महतो, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार पाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

जिसमें मुख्य रूप से अगजा के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने, डस्ट से बचने के लिए सड़क पर जल छिड़काव करने, किसी पर जबरन रंग न डालने, मोहल्लों की साफ सफाई कराने, पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने, होली के दिन (4 मार्च को) कोल माइनिंग एरिया में हाइवा जैसे भारी वाहनों का परिचालन बंद रखने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने, हुड़दंगियों को होली से पहले हिरासत में लेकर थाना में बैठने, बाजार में बिकने वाले रंग एवं अबीर की गुणवत्ता की जांच करने सहित अन्य सुझाव प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने शांति समिति की बैठक में प्राप्त सभी सुझावों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp