Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कड़े सुरक्षा घेरे में राजकीय पॉलिटेक्निक, 27 फरवरी की सुबह शुरू होगी मतगणना, सीसीटीवी पर सतत निगरानी, 24 घंटे अलर्ट पर प्रशासन

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद नगर निकाय चुनाव के शांतिपूर्ण समापन के बाद सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच संग्रहित कर राजकीय पॉकिटेक्निक में सुरक्षित रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी की सुबह मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मतगणना स्थल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। बाहरी घेरा में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है, जहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। मध्य घेरा में दंडाधिकारियों एवं डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष रूप से प्रशिक्षित बलों को सौंपी गई है। तीसरे घेरे के आगे किसी का भी जाना प्रतिबंधित है।

पूरे परिसर तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी सतत निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। मतपेटियों के जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम को विधिवत सील कर दिया गया है और इसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अग्निशमन दल और चिकित्सा टीम को भी सतर्क रखा गया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतगणना के दिन भी सुरक्षा का कड़ा प्रबंध रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp