Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोमवार को 9.4 लाख मतदाता करेंगे धनबाद नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के भाग का फैसला

Author Image
Written by
News Star Bharat

संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार का शोर थम गया है। अब 23 फरवरी, यानी सोमवार को धनबाद के नगर निकाय चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के भाग का फैसला मतदाता अपने मत से करेंगे। वहीं, मतदान की तमाम तैयारियों को लेकर आज धनबाद उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने जानकारी दी।

समाहरणालय के मुख्य सभागार ने शनिवार की शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदान, मतदान से पूर्व डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों की रवानगी सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए धनबाद में कुल 1019 बूथों बनाए गए है, जिसपर कुल 9.4 लाख मतदाता मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदो के चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे। इस दौरान करीब 6 हजार मतदानकर्मी इन बूथों पर तैनात रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपिल करते हुए कहा कि यह मतदान बैलेट पेपर से होगा, इसलिए सभी मतदाता ध्यान से मुहर लगाए, ताकि उनका वोट बर्बाद न हो और सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर में बने डिस्पैच सेंटर से रविवार सुबह मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर, मत पेटी और अन्य मतदान सामग्रियों के साथ अलग-अलग 350 वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अबतक कुल 42 आचार संहिता उलंघन के मामले सामने आए हैं, जिसमे से 40 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 2 मामलों की जांच अभी जारी है।

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार बे बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर 3500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही छह डीएसपी 25-25 पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, जो किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 71 अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया है, जहाँ विशेष चौकसी बरती जएगी। इसके साथ ही धनबाद न्यायालय के समीप मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp