Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था, आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत,

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था

आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत,

एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम एक्टिव

सभी 1016 बूथ रहेंगे मॉडल बूथ, प्रत्याशियों को मतगणना तक रखना होगा खर्च का हिसाब

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित तरीके से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 23 फरवरी को चुनाव के दिन धनबाद नगर निगम के 468 भवनों में 974 तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 32 भवनों में 42 मतदान केंद्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी तथा पीडब्ल्यूडी वॉटर के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। चुनाव में सभी सुविधाओं के साथ हर बूथ मॉडल बूथ होगा।

उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से कही।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, सीसीटीवी कैमरे, चेक पोस्ट के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल तथा एक्सपेंडिचर सेल कार्यरत है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आमजन कंप्लेंट मॉनिटरिंग सेल के साथ-साथ प्रेक्षकों से शिकायत कर सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 158 सामान्य, 648 संवेदनशील एवं 168 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में 40 सामान्य एवं दो संवेदनशील मतदान केंद्र है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में एक्स्ट्रा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

मतदान के दिन 23 फरवरी 2026 को, बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से मतदान सामग्री डिस्पैच की जाएगी। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद धनबाद पॉलिटेक्निक में मतदान सामग्री रिसीव की जाएगी। 27 फरवरी को पॉलिटेक्निक में ही मतों की गिनती की जाएगी। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 6000 से अधिक मानवबल तथा 180 बस सहित 500 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग भी एक्टिव कर लिया गया है। पिछले चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत कम रहा वैसे क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी 13 कोषांग अपने-अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्विक रिस्पांस टीम भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावा एक रशिंग पार्टी रहेगी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे कार्यरत है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हर सामग्री पर नजर रहेगी।

उन्होंने मीडिया से फेक न्यूज़, भ्रामक न्यूज़, पक्षपातपूर्ण न्यूज, आपसी सौहार्द और विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाली न्यूज सामग्री से परहेज करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में 1016 लाइसेंसी शस्त्र है। इसमें से 189 ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। जबकि लाइसेंस धारी शस्त्र धारकों को 15 फरवरी तक अपने शस्त्र नजदीकी थाना में जमा कराना अनिवार्य है। उसके एक्सेंप्शन के लिए प्रशासन को आवेदन देना है। वैसे शस्त्रधारी जो अपने शस्त्र जमा भी नहीं कराते और आवेदन भी नहीं देते, उनका लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

चुनाव के दौरान नगद रशि लेकर चलने पर उन्होंने कहा कि 1.99 लाख से अत्यधिक नगद राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को उसके स्रोत व किस कार्य में उपयोग होगा, की वास्तविक जानकारी देनी होगी।‌ वहीं 10 लाख से अधिक नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा। चुनाव के नगद राशि के लेन-देन पर निगरानी रखने के लिए जिले के सभी बैंक को ऐसे अकाउंट पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है।

पत्रकार वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बावरी के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp