Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद, सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया गया संदेश …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार, 25 जनवरी 2026 को धनबाद में झारखंड की अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह मानव श्रृंखला रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक बनाई गई, जिसमें जिला प्रशासन, आईआईटी आईएसएम, बीसीसीएल, पूर्व मध्य रेलवे, मैथन पावर लिमिटेड, दामोदर वैली कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, छात्र-छात्राएं सहित हजारों की संख्या में जिलेवासी शामिल हुए। मानव श्रृंखला की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी, सतर्कता और सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वप्रथम का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

उपायुक्त ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश और भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे देश में जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। धनबाद में इसे विशेष और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता से न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि लोगों की जान भी बचेगी, खासकर युवा पीढ़ी को इससे बड़ा संदेश मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस होने के कारण जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और मतदाता जागरूकता दोनों कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा है। इसका उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

मानव श्रृंखला में शामिल छात्रा आकांक्षा सिंह ने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं छात्रा दीपा ने कहा कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर पर परिवार अपने प्रियजनों का इंतजार करता है।

कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को सम्मानित भी किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp