Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, दुर्दांत अनल सहित 15 नक्सलियों का अंत …

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा से नक्सलियों, स्प्लिंटर और अपराधियों की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट मिलने के बाद IG अभियान माइकल राज की देखरेख में झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद है। नक्सलियों के मूवमेंट को लेकर मिली खबर पर चाईबासा के सारंडा जंगल में घुसी फोर्स के जांबाज जवानों ने आज अपना दम दिखाया। जंगल में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 11 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। मारे गये नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता मोस्ट वांटेड दुर्दांत अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है। उस पर झारखंड, ओडिशा और एनआईए को मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2022 से अब तक कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों और विस्फोट की घटनाओं में उसी के दस्ते की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा मारे गए अन्य नक्सलियों में अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिन्टु लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पुर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें महिला कैडर भी हैं, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मुठभेड़ आज यानी गुरुवार को भोर के करीब साढ़े छह बजे किरीबुरू थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुई।

पुख्ता सूचना, सटीक घेराबंदी
चाईबासा एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि अनल दा अपने शीर्ष नक्सली दस्ते के साथ सारंडा के जंगल में सक्रिय है। सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, 209 कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम बनाई गई। बुधवार देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुबह 6:30 बजे पहली मुठभेड़
गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे संयुक्त बलों का सामना नक्सलियों से हुआ। इसके बाद जंगल के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जबकि सुरक्षा बलों ने पूरी रणनीति और संयम के साथ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

शव, हथियार और नेटवर्क का खुलासा
तलाशी के दौरान 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है। मारे गए नक्सलियों में अनल के अलावा अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें कई महिला कैडर भी थीं, जो संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

सारंडा में अब तक की सबसे बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर सीधा और गहरा प्रहार है। आईपीएस अमित रेणु के जिले की कमान संभालते ही यह अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है। लगातार दबाव के चलते नक्सलियों की गतिविधियां सीमित हुई हैं और उनका सांगठनिक ढांचा कमजोर पड़ा है।

अंतिम चेतावनी और साफ संदेश
झारखंड पुलिस ने शेष बचे उग्रवादियों से साफ शब्दों में कहा है कि हथियार छोड़ें और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लें। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp