Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी बेलर हो जाएं सावधान: धनबाद में बेल पर छूटे अपराधियों की होगी सख्त जांच, 3400 अपराधियों का वेरिफिकेशन शुरू…

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : फर्जी बेलर के सहारे जेल से बाहर आने वाले अपराधियों पर अब पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने ऐसे मामलों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

एसएसपी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कई अपराधी फर्जी या भाड़े के बेलर बनाकर बेल बॉन्ड भरवाते हैं और जेल से बाहर आ जाते हैं। ऐसे बेलर पैसा लेकर अपराधियों के लिए जमानतदार बनते हैं, जो कानूनन अपराध है। इस पूरे नेटवर्क के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 तक जेल से बेल पर बाहर आए अपराधियों के मामलों की जांच की जा रही है। इसमें यह देखा जाएगा कि किन-किन लोगों ने बेलर की भूमिका निभाई, बेल किस आधार पर कराई गई और बेल बॉन्ड में कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं हुआ। इसके लिए अलग से जांच टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की पड़ताल करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल अपराधियों की सूची भी तैयार की गई है, जिनकी संख्या करीब 3400 है। इन सभी अपराधियों के वेरिफिकेशन के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आज से 31 जनवरी तक चलेगा और अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

एसएसपी ने कहा कि वेरिफिकेशन के दौरान तय किया जाएगा कि किन अपराधियों पर निगरानी प्रस्ताव खोला जाए, किन्हें नियमित रूप से थाना में हाजिरी लगानी होगी और किनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जरूरी है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसपी) करेंगे। 1 फरवरी तक यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़ी संख्या में ऐसे अपराधी सामने आए हैं, जो फर्जी बेल या भाड़े के बेलर के जरिए जेल से बाहर आए हैं। ऐसे सभी बेलरों का भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यदि कोई बेलर फर्जी या अवैध तरीके से जमानतदार बनता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी है। फर्जी बेलर और बेल के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp