Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झाड़ूडीह में युवक पर फायरिंग, अपार्टमेंट में दहशत …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : कोयलांचल धनबाद एक बार फिर फायरिंग की घटना से दहल उठा। धनबाद थाना क्षेत्र के झाड़ूडीह स्थित एक अपार्टमेंट में गुरुवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब राजेश झा नामक युवक पर गोली चलाई गई। घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपार्टमेंट के नीचे शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक राजेश झा को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उनके कान के पास से छूते हुए निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

घटना के संबंध में राजेश झा की पत्नी कंचन झा ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह, जो उसी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर में रहता है, नशे की हालत में उनके पति के पास आया और कान के पास बंदूक सटाकर गोली चला दी। उस समय वह स्वयं पीछे खड़ी थीं और वह भी बाल-बाल बच गईं।

वहीं घायल राजेश झा ने बताया कि वह खाना खा रहे थे, तभी नीचे से हंगामे की आवाज सुनाई दी। जब वह नीचे पहुंचे तो देखा कि आरोपी उनके ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहा था और बंदूक की नोक से उसे मार रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उनके कान के पास बंदूक सटा दी और गोली चला दी, जो कान के पास से निकल गई।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपार्टमेंट की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें आरोपी देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फायरिंग के कारणों और आरोपी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामला आपसी विवाद का है या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp