Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद की दो छात्राओं का अनोखा प्रयोग, रंग बदलेगा और बताएगा हवा जहरीली है या नहीं, छात्राओं ने बनाया बायोसिग्नल पेंट, दीवार बताएगी आपकी हवा कितनी जहरीली

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : हम जिस हवा में सांस लेते हैं, वह कितनी स्वच्छ है, इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती। जबकि प्रदूषित हवा शरीर में प्रवेश कर कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जिस वातावरण में हम रह रहे हैं, वहां की आबोहवा कितनी सुरक्षित है। अब इसके लिए न तो महंगी मशीनें लगाने की जरूरत है और न ही किसी तकनीकी विशेषज्ञता की। कोयलांचल की दो बाल वैज्ञानिकों ने ऐसा पेंट तैयार किया है, जो हवा में मौजूद प्रदूषण की जानकारी रंग बदलकर देगा।

डिगवाडीह स्थित डीनोबिली स्कूल की छठी कक्षा की छात्राएं स्वरा एस राव और आव्या साहू ने इस अनोखे प्रयोग को सफलतापूर्वक तैयार किया है। उन्होंने इसे “बायोसिग्नल पेंट” नाम दिया है। यह पेंट दीवार पर लगाए जाने के बाद आसपास की हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों के बढ़ने या घटने का संकेत देता है।

सामान्य स्थिति में यह पेंट बैंगनी रंग का रहता है। लेकिन जैसे ही हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है, पेंट का रंग बदलकर हरा हो जाता है। वहीं प्रदूषण कम होने पर यह फिर से अपने मूल बैंगनी रंग में लौट आता है। इस तरह बिना किसी उपकरण के लोग अपने आसपास के वायु प्रदूषण की स्थिति जान सकते हैं।

छात्रा स्वरा एस राव ने बताया कि यह पेंट रेड कैबेज के जूस और जिलेटिन पाउडर से बनाया गया है। रेड कैबेज में पाया जाने वाला एंथोसायनिन नामक रसायन पीएच सेंसिटिव होता है, जो गैसों के प्रभाव से रंग बदलता है। स्वरा के अनुसार, माइनिंग क्षेत्र में कोयले की कटाई के दौरान अत्यधिक धूल और प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी हो रही थी, तभी उन्हें इस प्रयोग का विचार आया।

वहीं छात्रा आव्या साहू ने बताया कि बायोसिग्नल पेंट पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और इसे बनाना भी आसान है। रेड कैबेज को उबालकर उसका जूस निकाला जाता है, उसमें जिलेटिन मिलाकर पेंट तैयार किया जाता है।

डीनोबिली स्कूल के प्राचार्य फादर सुशील सुमन ने इस उपलब्धि को स्कूल और समाज के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह पेंट लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करेगा और बचाव के उपाय अपनाने में मदद करेगा।

स्वरा के पिता डॉ. संतोष राव और आव्या की माता आरती साहू, दोनों सिंफर में वैज्ञानिक हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp