
Written by
News Star Bharat
धनबाद : नयी फसल के तैयार होने की खुशी में पंजाबी समुदाय की ओर से मनाया जाने वाला त्यौहार लोहड़ी धनबाद में भी मंगलवार की रात बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर शक्ति मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पंजाबी समुदाय के साथ साथ गैर पंजाबी के लोग भी खुशियां मनाने पहुंचे। त्यौहार को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। यहां विधि विधान के साथ यहां लोहड़ी जलायि गई। परंपरा के अनुसार लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर उसमें गुड, रेवड़ी, बादाम, तिल, चूड़ा डालकर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने ढोल ताशे के साथ जमकर भांगड़ा किया और एक दूसरे को बधाई दी।









