
धनबाद : सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति ने आज गोल्फ ग्राउंड में भूमि पूजन कर आगामी 18 जनवरी को 101 जोड़े की भव्य शादी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में धनबाद के कई संस्था बढ़चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समिति पिछले 12 सालों से निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है, जिसमें सभी धर्मों के रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है।
इस आयोजन में शामिल होने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवाह के लिए कन्या की उम्र कम से कम 18 वर्ष और वर का 21 वर्ष होना चाहिए। यह विवाह बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गरीब बेटियों की शादी करना है। आज 13 जनवरी को सभी बच्चों का शादी का जोड़ा बांटा जा रहा है और भूमि पूजन किया गया ताकि आज से इस ग्राउंड में शादी की तैयारियों जोरो से प्रारंभ हो चुकी है। सभी धर्मों के विवाह रीति रिवाज से की जाएगी और 17 जनवरी को संगीत का कार्यक्रम है। इसमें हिंदू ,मुस्लिम ,सिख,ईसाई उनके मंच और मंडप बनाए जाएंगे। अब तक समिति ने लगभग 1000 से ज्यादा गरीब बेटियों की शादी कराई है।









