Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : शहर के प्रसिद्ध द मिष्टी गार्डन में आगामी 18 जनवरी को रंग-बिरंगा और उत्साह से भरपूर काइट कार्निवल आयोजित किया जा रहा है।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : शहर के प्रसिद्ध द मिष्टी गार्डन में आगामी 18 जनवरी को रंग-बिरंगा और उत्साह से भरपूर काइट कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर बच्चों, युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

काइट कार्निवल के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए ड्रॉइंग कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों के लिए 100 रुपये का एंट्री फीस निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डांस कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। पूरा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से परिवार के साथ मनोरंजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। परिवार के साथ प्रवेश के लिए 1500 रुपये का एंट्री फीस रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए भोजन और ईवनिंग स्नैक्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

काइट कार्निवल को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मनोज कुमार भंडारी, विश्वजीत रॉय, रंजीत कुमार एवं अंजलि अग्रवाल मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और परिवारों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर देना है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस रंगारंग काइट कार्निवल को सफल बनाने की अपील की है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp