Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कई इलाकों में एक साथ छापेमारी।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद :- कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब पांच बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई प्रिंस खान के गुर्गों, उसे आर्थिक व अन्य प्रकार से सहयोग करने वालों के खिलाफ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वासेपुर, पांडरपाला और भूली क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे हैं। छापेमारी में डीएसपी स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल शामिल हैं।

पांडरपाला स्थित भट्ठा मुहल्ला इलाके में जमीन कारोबारी मो कैश के आवास पर छापेमारी की गई। वहीं, पांडरपाला क्षेत्र में फल कारोबारी वसीम के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी,

जबकि वासेपुर के आरा मोड़ स्थित उसकी फल दुकान की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा वासेपुर के गुलजारबाग इलाके में बाबु खान के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची।

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान जानवरों के कारोबार से जुड़े नदीम खान और शाहरुख को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान नकदी भी बरामद हुई है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रिंस खान को सहयोग करने वाले सफेदपोश लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे। जिससे यह समझा जा सकता है कि पुलिस कि छापेमारी का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp