Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बोकारो में दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में सात हथियारबंद डकैतों का तनिष्क शोरूम पर धावा, अलार्म बजते ही फरार…

Author Image
Written by
News Star Bharat

बोकारो स्टील सिटी : झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क शोरूम में रविवार शाम पुलिस की वर्दी में आए सात डकैतों ने डकैती का प्रयास किया।
शोरूम कर्मियों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। जैसे ही कर्मचारियों ने एलार्म बजाया, हथियारबंद डकैत बिना लूटपाट किए ही मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
शोरूम के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे पांच युवक शोरूम में दाखिल हुए, जिनमें दो पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने खुद को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का कर्मी बताते हुए कहा कि वे सुरक्षा ऑडिट करने आए हैं। उन्होंने शोरूम में लगे एलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि हाल के दिनों में लूट-डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं।
अनिल कुमार के अनुसार, वर्दीधारी युवकों ने कुछ तस्वीरें दिखाईं और सभी कर्मचारियों को एक जगह एकत्र करने को कहा। उनका दावा था कि तस्वीरें पुराने डकैतों की हैं और कर्मचारी पहचान कर बता दें कि वे कभी ग्राहक बनकर आए हैं या नहीं। मैनेजर ने बिना पहचान पत्र के जानकारी देने से इनकार किया और स्थानीय थाना प्रभारी से बात कराने की बात कही।
इसी दौरान गेट पर मास्क लगाए दो अन्य युवक शोरूम में घुसने लगे। वहां तैनात सशस्त्र गार्ड रघु महतो ने उन्हें रोककर मास्क हटाने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। तभी एक डकैत ने गार्ड को अंदर खींच लिया और गन प्वाइंट पर उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद अंदर मौजूद सभी डकैतों ने पिस्टल निकालकर करीब 30 कर्मचारियों और दो दर्जन ग्राहकों को डराते हुए गहने और नकदी देने को कहा।
इसी बीच एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए एलार्म बजा दिया। एलार्म की आवाज सुनते ही सभी डकैत गार्ड की बंदूक लेकर प्रथम तल्ले से नीचे भागे। नीचे खड़ी तीन अपाची बाइक पर सवार होकर सातों डकैत फरार हो गए और जाते समय गार्ड की बंदूक नीचे फेंक दी।
तीन अपाची बाइक पर सवार सात डकैत तनिष्क शोरूम में डकैती के इरादे से आए थे। इनमें दो पुलिस की वर्दी में थे। वे खुद को सुरक्षा जांच करने वाला बता रहे थे। संदेह होने पर कर्मचारियों ने पहचान पत्र मांगा और थानेदार से बात कराने की बात कही। इसी बीच उन्होंने पिस्टल निकालकर ग्राहकों और कर्मचारियों को डराना शुरू कर दिया। एलार्म बजते ही सभी डकैत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp