Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के रांची में प्रथम मैच का किया उद्घाटन।

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड : मोरहाबादी, रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित हीरो हॉकी इंडिया लीग (मेंस) 2025-26 के प्रथम मैच में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जो हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के माध्यम से झारखंड में हॉकी खेल को नई गति मिलेगी तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है। राज्य सरकार सूबे में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है ताकि हमारे युवा ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभाओं का लोहा मनवा सकें। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। झारखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आधारभूत संरचनाओं का सृजन कर रही है, जिसमें स्टेडियमों का आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना प्रमुख है। यह आयोजन राज्य की खेल नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp