
Written by
News Star Bharat
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर 15 जनवरी 2026 से मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा ली जाएगी।
प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी, 16 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 22 जनवरी को दो सिटिंग में किया जाएगा। पहली सिटिंग में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय सिटिंग में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।









