
बोकारों के बीएसटी थाना में दर्ज एक मामले में न्यायालय में हाजिर होने पहुंचे डुमरी विधायक व JLKM प्रमुख जयराम महतो पत्रकारों से बातचीत में डुमरी विधायक सांसद ढुल्लु महतो के खिलाफ हमलावर दिखे. जयराम महतो ने कहा कि सांसद के पास 40 हजार करोड़ रु की बेनामी संपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुईं है.कोर्ट ने राज्य सरकार को इसके जाँच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा सांसद अगर 80 साल जीते हैं तो उनके बचे उम्र 30 सालों में भी यह 40 हजार करोड़ रु खर्च नहीं कर पाएंगे.एक व्यक्ति अगर रोजाना 5 लाख रु भी खर्च करे तो इस पुरे पैसे को खर्च करने में 2 हजार साल लग जायेंगे.उन्होंने कहा इस बेनामी संपत्ति की जाँच होनी चाहिए.जयराम महतो ने सांसद के तीन पार्टनरो के नाम भी गिनाएं.और कहा उन सभी प्रॉपर्टी की जाँच हो. जयराम महतो ने कहा वे रिसर्चर हैं और एक रिसर्चर को छेड़ने का काम सांसद ने किया है.जयराम महतो तथ्यों के आधार पर बात करता है. दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हो भाजपा के इस मांग का उन्होंने भी समर्थन किया है.वही पेसा क़ानून को लागू किये जाने के मामले में जयराम महतो ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस क़ानून को लागू करने से पहले राज्य सरकार इसकी समीक्षा करे.









