Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंडल कारा व व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण …एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने लिया जायजा।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : नितीश कुमार की रिपोर्ट, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास पर सख्ती, अतिक्रमण व नो पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

धनबाद : जिले में विधि–व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद मंडल कारा एवं व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेलर दिनेश कुमार वर्मा, डीएसपी (सीसीआर) सुमित कुमार, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंडल कारा की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, व्यवहार न्यायालय परिसर, कोर्ट हाजत, कोर्ट परिसर से जेल की ओर जाने वाली सड़क, न्यायालय परिसर के प्रवेश व निकास द्वार तथा जेल गेट की सुरक्षा एवं चहारदीवारी की ऊंचाई एवं मजबूती का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जेल एवं कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी वॉच टावरों से लगातार और सतर्क निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा ने बताया कि जेल एवं व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में लगभग 160 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। जेल गेट और कोर्ट परिसर में आने–जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से जेल गेट एवं कोर्ट परिसर की ओर जाने वाले कुछ रास्तों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। आवागमन के लिए चिन्हित मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पहचान बताते हुए सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा, कोर्ट परिसर के आसपास अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वालों को सुरक्षा की दृष्टि से कुछ दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, कचहरी रोड पर होटल रत्न विहार से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक घोषित नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

धनबाद पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि मंडल कारा और व्यवहार न्यायालय जैसी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार और अधिक मजबूत किया जाता रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp